
Dehradun Hospital Fire : Panacea Hospital ICU Fire : ICU AC Blast : Dehradun News, Fire Incident : Garhwal Commissioner : Kailash Hospital : राजधानी देहरादून स्थित Panacea Hospital में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ICU में लगे AC में अचानक आग लगने से पूरे ICU में धुआं फैल गया। घटना सुबह करीब 9:20 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को तुरंत बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर Vinay Shankar Pandey और Garhwal Police के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला मरीज वीरवती निवासी कांवली, बल्लीवाला की मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोग घायल हुए हैं…जिनमें राहत और बचाव कार्य में जुटे तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ICU में भर्ती अन्य मरीजों को Kailash Hospital, Coronation Hospital और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ICU की फॉल सीलिंग में लगे AC में खराबी या ब्लास्ट मानी जा रही है। हालांकि घटना की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर गंभीर है और इस मामले की सख्त जांच कराई जाएगी।
वहीं Pawan Sharma ने कहा कि उनके अस्पताल में कुल 13 मरीज लाए गए…जिनमें चार मरीज वेंटिलेटर पर थे और काफी झुलसे हुए थे। एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार मौत की वजह धुएं से दम घुटना और जलना हो सकती है…लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।
मृतक महिला के बेटे सनी पाल ने कहा कि उनकी मां को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आग लगने के बाद अस्पताल से फोन आया…लेकिन जब तक वह पहुंचे तब तक मां को कैलाश अस्पताल ले जाया जा चुका था…जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के बाद अस्पतालों की फायर सेफ्टी व्यवस्था और सुरक्षा ऑडिट को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






