Uttarakhand News

29 मार्च से शुरू होगा उत्तराखंड का विधानसभा सत्र, तीन दिन में लिए जाएंगे बड़े फैसले!

Ad

देहरादून: प्रदेश में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के बाद धीरे धीरे सबकुछ तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ विधायकों ने मंत्री पद हेतु शपथ भी ले ली है। ये भी लगभग तय है कि कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी ही विधानसभा की अध्यक्ष बनने जा रही हैं। इसी कड़ी में अब पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र के लिए भी स्टेज सेट हो गया है। 29 मार्च से तीन दिन के लिए विधानसभा सत्र आयोजित होने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिन उत्तराखंड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने पर विचार किया। बैठक के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस हेतु एक कमिटी बनाई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट पर कोड लागू किया जाएगा। इसके अलावा सीएम धामी मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि इस सत्र में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

बता दें कि आगामी विधानसभा सत्र 29 मार्च से शुरू होगा। जबकि ये सत्र केवल तीन दिन तल चलेगा। इस आगामी सत्र में सरकार नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों के लिए लेखानुदान लाने जा रही है। गौरतलब है कि नया वित्तीय वर्ष 2022-23 एक अप्रैल से प्रारंभ होगा। नए वित्तीय वर्ष में राज्य के खर्च के लिए बजट को विधानसभा से अनुमोदन मिलना आवश्यक है। ऐसे में समय की कमी को देखते हुए कैबिनेट ने पूर्ण बजट की बजाय चार महीने के लिए लेखानुदान लाने का निर्णय लिया है। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि फिलहाल सत्र की अवधि तीन दिन तय की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top