
Ganesh Joshi | Petrol Diesel Saving | Narendra Modi | Fuel Conservation | Dehradun News | Uttarakhand News | Environment Protection : प्रदेश के कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने सोमवार को गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर लोगों से ईंधन की बचत करने और संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने की अपील की।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस दौरान अपने सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया। वह स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे और लोगों को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अनावश्यक ईंधन खर्च से बचे और संसाधनों का संयमित उपयोग करे।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए दो पहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहन का अधिक इस्तेमाल करें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
गणेश जोशी ने कहा कि वह खुद भी स्थानीय कार्यक्रमों और नजदीकी दौरों के लिए अधिक से अधिक दो पहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि लोगों के बीच सादगी और ईंधन बचत का सकारात्मक संदेश पहुंचे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का दिया गया संदेश केवल आर्थिक रूप से ही नहीं….बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।






