Uttarakhand News

EDUMOUNT इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया उत्तराखंड स्थापना दिवस,उत्साहित दिखें सभी बच्चे

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार को उत्तराखंड का स्थापना दिवस राज्य के कोने-कोने में मनाया गया। स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हल्द्वानी रोड स्थित EDUMOUNT इंटरनेशनल स्कूल/ यूरो किड्स स्कूल में भी स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल प्रबंधक ने बच्चों को उत्तराखंड के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम की बात करें तो कक्षा 6 की सानवी और जयेश ने डिबेट के जरिए उत्तराखंड के बीते 21 साल और उसकी भौगोलिक स्थिति पर चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं कक्षा 6 की अंशिका, चैतन्या, निकिता और कक्षा 3 की काव्या ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कक्षा एक की प्रांजल और उन्नति ने उत्तराखंड के इतिहास को लेकर जानकारी पेश की। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, स्लॉगन राइटिंग के जरिए भी उत्तराखंड का स्थापना दिवस बच्चों ने मनाया, जिसमें अनुश्री, हार्दिक, रुद्राक्ष,वंश, देबाशीष, अनन्या, सिद्धी और दिव्यांश ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top