Uttarakhand News

उत्तराखंड को मिले 246 नए MBBS डॉक्टर, विभिन्न जनपदों में हुई पोस्टिंग

doctor
Ad

Uttarakhand news: उत्तराखंड वासियों के लिए एक अचछी खबर सामने आ रही है। निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद प्रदेश को 246 नए एमबीबीएस चिकित्सक मिल गए हैं। इसमें से 161 डॉक्टरों की तैनाती चारधाम यात्रा मार्ग जबकि 85 को कुमाऊं के अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने नियुक्त डॉक्टरों की सूची सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेज दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

246 चिकित्सकों को विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि यह सभी बांड के डॉक्टर हैं और अगले पांच साल तक इनकी सेवाएं पर्वतीय क्षेत्रों में ली जाएंगी। इन डॉक्टरों ने दो महीने पहले एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसके बाद से ही इनकी तैनाती के प्रयास चल रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनावों की आचार सहिंता के चलते तैनाती नहीं हो पा रही थी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब आयोग से मंजूरी मिलने के बाद सभी डॉक्टरों की सूची तैनाती के लिए सीएमओ को भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद 246 चिकित्सकों को विभिन्न जनपदों में तैनाती दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बॉड व्यवस्था के अंतर्गत गढ़वाल मंडल में 161 तथा कुमाऊं मंडल में 85 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें पौड़ी जनपद में 38, टिहरी 53, चमोली 30, उत्तरकाशी 10, रूद्रप्रयाग 30, पिथौरागढ़ 27, चम्पावत 03, अल्मोड़ा 33 तथा बागेश्वर में 22 चिकित्सक शामिल है।

चिकित्सकों की तैनाती चार धाम यात्रा मार्गों पर होगी

स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को नये एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती चार धाम यात्रा मार्गों एवं प्रदेश के दुर्गम व पर्वतीय क्षेत्रों में करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों और पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों और चार धाम आने वाले यात्रियों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top