Uttarakhand News

पर्यटकों की पसंद उत्तराखंड, दिल्ली में देवभूमि को मिला खास अवार्ड

File Photo
Ad

देहरादून: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य के लिए अच्छी खबर सामने आई है। देवभूमि को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड पुरस्कार मिलने पर उन्होने समस्त प्रदेशवासियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को इसके लिए बधाई दी है। साथ ही कहा कि यह सम्मान मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य देश-विदेश के सैलानियों की पसंदीदा जगह है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top