Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: कार्बेट घूमने जा रहे हैं? अब पहले से ज्यादा खर्च करनी होगी जेब

Ad

Corbett National Park | Safari Guide Fee | Ramnagar News | Corbett Safari | Uttarakhand Tourism | Jungle Safari : Corbett National Park में जंगल सफारी करने आने वाले पर्यटकों को अब पहले से ज्यादा गाइड शुल्क देना होगा। कार्बेट प्रशासन ने जिप्सी और कैंटर सफारी के लिए नेचर गाइड की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद अब पर्यटकों को सफारी के दौरान अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

जिप्सी सफारी में नेचर गाइड का शुल्क 900 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। वहीं ढिकाला कैंटर सफारी के लिए गाइड शुल्क 1150 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है। कार्बेट पार्क निदेशक की अनुमति मिलने के बाद नई दरें लागू कर दी गई हैं।

कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, ढेला, झिरना और गिरिजा पर्यटन जोन में सफारी करने वाले पर्यटकों के लिए स्थानीय नेचर गाइड साथ ले जाना अनिवार्य होता है। वर्तमान में कार्बेट टाइगर रिजर्व में 161 नेचर गाइड पंजीकृत हैं…जिन्हें रोटेशन सिस्टम के तहत पर्यटकों के साथ भेजा जाता है।

नेचर गाइड सफारी के दौरान पर्यटकों को जंगल के नियम, वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण की जानकारी देते हैं। सफारी पूरी होने के बाद पर्यटकों को गाइड शुल्क का भुगतान करना होता है।

गाइड लंबे समय से बढ़ती महंगाई को देखते हुए शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए कार्बेट प्रशासन ने नई दरें लागू कर दी हैं। पार्क वार्डन Binder Pal ने कहा कि मंगलवार से बढ़ी हुई गाइड फीस लागू कर दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top