Uttarakhand News

युवा मुख्यमंत्री धामी का फैसला युवाओं को देगा राहत,MBBS इन्टर्न का स्टाईपेंड 17 हजार किया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। उनके फैसले युवाओं को राहत पहुंचा रहे हैं। कुछ दिन पहले कैबिनेट में स्थगित हुई परीक्षाओं को दोबारा करने और आवेदकों को एक साल छूट देने का फैसला किया था। यानी अगर किसी अभ्यर्थी की उम्र इस साल परीक्षा में बैठने के लिए ज्यादा हो रही थी तो भी वह आवेदन कर सकता है। कोरोना वायरस के चलते हुए नुकसान की वजह से उसे परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा। इसी क्रम में सीएम ने जूनियर्स डॉक्टर्स को राहत दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एम0बी0बी0एस0 इन्टर्न के स्टाईपेंड में की गई वृद्धि। वर्तमान स्टाईपेंड की दर रूपये 7500/- प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000/- किये जाने की मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के मेडिकल कॉलेजों के एम0बी0बी0एस0 इन्टर्न डॉक्टरों के स्टाईपेंड को रूपये 7500/- प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000/- किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने तथा पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में हमारे चिकित्सकों एवं पेरामेडिकल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है। जूनियर्स डॉक्टर ने सीएम के फैसले का स्वागत किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top