Uttarakhand News

बड़ा फैसला, उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया होमगार्ड जवानों का मानदेय

Ad

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने होमगार्डों के पक्ष में एक बड़ा फैसला किया है। जिससे प्रदेश के समस्त होमगार्डों को राहत मिलेगी। बता दें कि सरकार ने होमगार्ड्स को डीए देने के विचार पर सहमति जताई है और इस हेतु आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक अब होमगार्ड्स के मानदेय में 200 रूपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी हो जाएगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिए थे कि होमगार्ड्स को पुलिस के मुताबिक वेतन दिया जाना चाहिए। जिसके बाद सरकार ने होमगार्ड्स को 600 रूपए प्रतिदिन देने का फैसला लिया।

लेकिन इसे कम मानते हुए होमगार्ड अवमानना में चले गए थे। जिसके बाद सरकार को DA देने का फैसला लेना पड़ा। अब इस मानदेय में 200 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की गई है। हो न हो, इस फैसले से सभी होमगार्ड जवानों को फायदा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top