Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार का फैसला, 10वीं बोर्ड के रिजल्ट से पहले ही 11वीं कक्षा में प्रमोट होंगे विद्यार्थी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा दे चुके दसवीं के छात्रों के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें जिन छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी है उन्हें 11वीं कक्षा में जाने के लिए परिणाम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। छात्र अब बिना परिणाम भी 11वीं क्लास में दाखिला ले सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि बच्चों की पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए एडमिशन की नई व्यवस्था लागू की गई है। जिसके तहत छात्रों को अस्थाई रूप से प्रमोशन दिया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरी हो चुकी है। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि परिणाम तैयार होने में लंबा समय लग सकता है।

इसी के मद्देनजर अब बच्चों का समय बर्बाद ना करते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है। राज्य के माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने लिखा है कि अभी बोर्ड की परीक्षा के परिणाम आने में लंबा समय लग सकता है।

ऐसे में हाईस्कूल की परीक्षा दे चुके छात्र 11वीं की परीक्षा में प्रवेश ले सकते हैं। बता दें कि ऐसे में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसकी 11वीं कक्षा का प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। जबकि पास होने वालों को प्रवेश दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि रिजल्ट 10 जून तक आ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top