Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार पूरा करेगी चुनावी वादा, किसानों को आठ हजार रुपए सम्मान निधि देने की तैयारी

Ad

देहरादून: राज्य के तमाम किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। एक ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसके पास होने पर किसानों को प्रतिवर्ष सम्मान निधि के रूप में छह नहीं बल्कि आठ हजार रुपए मिलेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तरह ही राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाने की कवायद शुरू कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस वक्त उत्तराखंड के 9.35 लाख किसानों को हर साल ₹6000 धनराशि मिलती है। लेकिन अब उत्तराखंड सरकार किसानों को और राहत देने के मूड में है। अब मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाने की तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दृष्टि पत्र में भी इसकी घोषणा की थी।

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी और बताया कि इस योजना का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा ।अगर इस प्रस्ताव को कैबिनेट द्वारा हामी मिलती है तो किसानों को हर साल छह नहीं बल्कि ₹8000 धनराशि मिला करेगी। जानकारी के अनुसार योजना अंतर्गत सालाना ₹2000 की धनराशि दो किस्तों में दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top