Dehradun News

अरविंद पांडेय को अपर जिलाधिकारी के पद से हटाया, विजिलेंस जांच भी होगी

Ad

देहरादून: राज्य सिविल सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय को देहरादून के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद से उत्तराखंड शासन ने हटा दिया है।पिछले काफी समय से उनकी कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय और शासन को शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते मुख्यमंत्री कार्यालय इन्हें अनदेखा नहीं कर सका। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तक भी पांडेय के बारे में शिकायतें पहुंचीं। अरविंद पांडेय नई तैनाती होने तक बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। उनके खिलाफ विजिलेंस जांच भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:देहरादून पहुंचने वाले युवाओं को राहत,पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा पांच किलो का छोटू सिलेंडर

यह भी पढ़े:उत्तराखंड CM रावत के स्वरोजगार के सपने के आढ़े आ रही है बैंकों की खराब कार्यशैली

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पांडेय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए। पांडेय को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है और उन्हें तत्काल अपने पद से कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं।

जब तक उन्हें नई तैनाती नहीं मिल जाती है तब तक उनका वेतन सचिवालय स्थित वेतन लेखा अनुभाग-5 (इरला चैक अनुभाग) से जारी होगा। उनका एक बार देहरादून से तबादला हुआ था, लेकिन अपने प्रभाव से उन्होंने इसे रुकवा लिया था। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पांडेय के खिलाफ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को विजिलेंस की कार्रवाई करने के निर्देश भी दे दिए हैं।

यह भी पढ़े:वैक्सीन के नाम पर साइबर ठग खाली कर सकते हैं बैंक खाता,उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़े:नगर निगम बनेगा स्मार्ट, GIS से करेगा संपत्तियों का ब्योरा तैयार, आपकों घर बैठे मिलेगा सुविधा का लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top