Uttarakhand News

नैनीताल सीडीओ IAS नरेंद्र भंडारी का हुआ तबादला, KMVN में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नैनीताल सीडीओ IAS नरेंद्र भंडारी का हुआ तबादला, KMVN में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ad

देहरादून: राज्य सरकार ने आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के फिर से स्थानांतरण कर दिए हैं। बता दें कि ये ट्रांसफर का सिलसिला लगातार चलता ही जा रहा है। अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी के आदेश के अनुसार 6 IAS और 2 PCS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। हाल ही के दिनों में भी कुछ आइएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बहरहाल इस सूची में नैनीताल के सीडीओ IAS नरेंद्र भंडारी का भी नाम शामिल है। अब उनका भी तबादला किया गया है। लिहाजा नरेंद्र भंडारी को कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें केएमवीएन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष नैनीताल जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

यहां देखिए पूरी सूची

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top