Uttarakhand News

उत्तराखंड में भाजपा टू की हो गई है शुरुआत, विधायक बंशीधर भगत ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा-2 की शुरुआत हो गई है। सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव  आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं सोमवार को ही पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में प्रोटेम स्पीकर द्वारा दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा। विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद आज शाम को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटे हासिल कर इतिहास रचा। उत्तराखंड बीजेपी पहला दल है जो राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने में कामयाब हुआ। इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top