Nainital-Haldwani News

कैंची धाम पहुंचे उत्तराखंड राज्यपाल, घोड़ाखाल मंदिर में किए गोलज्यु देवता के दर्शन

Ad

नैनीताल: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरूमीत सिंह ने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद नैनीताल क्षेत्र में हनुमन्त अवतार परमपूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के साथ ही न्याय के देवता, गोलू देवता घोड़ाखाल मन्दिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली समृद्वि, प्रगति की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्यपाल ने कहा कि इन स्थानों में पवित्रता, भव्यता, दिव्यता है वह अपने आप में एक अलग शक्ति है, ऐसा लगता है कि आज मैंने साक्षात दर्शन किये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवों, वीर सैनिकों एवं संतो की भूमि है। महामहिम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ के प्रांगण से कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर जो दिव्यता है उससे भारत को विकसित राज्य एवं विश्वगुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

नीब करौरी मन्दिर के प्रबन्धक दिनेश चन्द्र त्रिपाठी एवं न्याय के देवता गोलू देवता घोड़ाखाल मन्दिर के पुजारी कुंवर चन्द्र जोशी ने महामहिम को मन्दिरों की दिव्य शक्ति की विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इसके उपरांत राजभवन में कुलपति एनके जोशी ने महामहिम से भेंट करते हुए विश्वविद्यालय के विभिन्न बिन्दुओ पर भी चर्चा की।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, पारितोष वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top