Uttarakhand News

ब्रेकिंग: चुनाव से पहले उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

Ad

देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। इसके बाद से ही कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चुनावी दौर शुरू हो गया है। पार्टियां जिम्मेदार लोगों को काम पर लगाना शुरू कर रही हैं। ऐसे में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के चर्चे भी पहले से ही सामने आ रहे थे। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इस्तीफे की पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेबी रानी मौर्य के उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास भी काफी लगाए जा रहे हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं भी हैं। गौरतलब है कि इसके लिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना ही पड़ता। जो कि उन्होंने अब दे भी दिया है। ये तो वक्त ही बताएगा कि रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top