Sports News

ऋषभ पंत को बनाया गया उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर,वीडियो कॉल पर सीएम का किया धन्यवाद

Ad

देहरादून: ऋषभ पंत कुछ करते हैं उत्तराखंड का खुद सामने आते हैं। वह भारतीय क्रिकेट के स्टार हैं और अब उन्हें भविष्य का कप्तान भी कहा जाने लगा है। पिछले एक साल से ऋषभ पंत के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। इस बीच ऋषभ पंत ने भारत को कई मैच जिताए और जिस वजह से उन्हें स्टार कहा जाता था उसे साबित किया है। ऋषभ पंत को लेकर उत्तराखंड में काफी क्रेज हैं। देवभूमि से उन्हें काफी प्रेम मिलता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सरकार ने ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। उन्हें उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

इस बारे में खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीटर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “राज्य ब्रांड एंबेसडर” नियुक्त किया है। इस दौरान वह ऋषभ पंत के साथ वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए। ऋषभ ने उन्हें बताया कि वह अभ्यास में जुटे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए सीएम धामी का धन्यवाद किया।

भारत के लिए ऋषभ पंत ने 25 टेस्ट मैचों में 39.71 के औसत से 1549 रन बनाए हैं, जबकि 18 वनडे में उन्होंने 33.06 के औसत से 529 और 41 टी20 मुकाबलों में 23.07 के औसत से 623 रन बनाए हैं। मौजूदा वक्त में वह भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका में हैं और टेस्ट सीरीज़ की तैयारियों में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top