Nainital-Haldwani News

हल्दूचौड़: ट्रेन की चपेट में आने से 17 साल के युवक की मौत

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार सुबह हल्दूचौड़ गुमटी के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने शव ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लालकुआं कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि  मृतक युवक की शिनाख्त देवा पुत्र लाल सिंह मूलनिवासी नेपाल एवं हाल निवासी सिंगल फार्म बच्ची धर्मा हल्दूचौड़ उम्र 17 के रूप में हुई है। वो अपने परिवार के साथ किराए के घर पर रहता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top