Nainital-Haldwani News

ताऊ ने भतीजी से किया दुष्कर्म,हल्द्वानी की इस घटना ने पूरे उत्तराखण्ड को किया शर्मसार

Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर भरोसों को चोट मिली है। ताऊ को बड़े पापा का दर्ज दिया जाता है। बुजुर्गों के बाद ताऊ को ही घर का मुखिया कहा जाता है जो अपनी परिवार को सुरक्षित रखता है। हल्द्वानी में एक ताऊ पर अपनी भतीजी का दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना मंडी थाना क्षेत्र की है। खबर के अनुसार पीडित नाबालिग है। उसके पिता की काफी साल पहले मौत हो गई थी। वहीं उसकी मां भी घर से चले गई थी। बच्ची अपने ताऊ के साथ रहती थी और वह ही उसका पालन पोषण कर रहा था। पीडिता ने इस बारे में सबसे पहले अपने मामा को बताया जिसके बाद मामला सामने आया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि उसका ताऊ बीते कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। एक दिन ताऊ की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना अपने मामा को बताई। जिसके बाद पीड़िता ने मामा के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि अभी ताऊ फरार है और पुलिस  ने उसकी तलाश कर थी है। इस मामले सभी को हैरान कर दिया है। जिस ताऊ को पिता का दर्जा मिला है उसने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

पिछले कुछ वक्त से उत्तराखण्ड में महिलाओं के प्रति हो रही अपराधिक मामलों की संख्या का ग्राफ तेजी से बढ़ा है जो एक चिंता का विषय है। अधिकतर मामलों में जान पहचान वाला ही दोषी पाया गया है जिसने विश्ववास नाम के सही मतलब को समाज से दूर कर दिया है। वहीं सरकार बेटियों के साथ इस तरह की हरकत करने वालों को सजा देने की बात करती है लेकिन सालों तक वह जेल में सरकारी दामाद बनकर रहते हैं। पौड़ी और रुद्रप्रयाग की घटना के बाद इस घटना ने एक बार फिर राज्य में सनसनी फैला दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top