Nainital-Haldwani News

नैनीताल: वर्दी का रौब दिखाता कॉन्स्टेबल, डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Ad

नैनीताल: बीडी पांडेय अस्पताल में एक पुलिस कॉन्स्टेबल के अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल के डॉक्टर पीडी गुप्ता ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र गौतम ने उनके साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। मामला बुधवार का है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल टिप्स: क्या और कब होती है Orthognathic सर्जरी !

खबर के मुताबिक गंगोलीहाट निवासी जितेंद्र गौतम नैनीताल में पुलिस लाइन में तैनात और विशिष्ट व्यक्ति के गनर के रूप में कार्यरत था। बुधवार रात करीब पौने चार बजे सिपाही पत्नी संगीता की तबीयत खराब हो गई वो उसे हॉस्पिटल ले गया। उस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी में डॉ. पीडी गुप्ता थे। उपचार के बाद हालत संगीता की तबीयत में सुधार आया तो उसे घर ले जाने लगा। डॉ गुप्ता  सिपाही जितेंद्र गौतम को अभी ले जाने के बजाए सुबह 8 बजे ले जाने को कहा, इतने में वो अपना धैर्य खो बैठा। उसके बाद वो गाली-गलौच में उतर आया और डॉक्टर गुप्ता को सस्पेंड कराने की धमकी देने लगा। उसने डॉक्टर गुप्ता को जान से मारने की धमकी दे डाली। सिपाही ने अस्पताल की नर्स व कर्मचारियों से भी अभद्रता की।

होम्यपैथिक इलाज से दूर होगी चर्बी की गांठ, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

गुरुवार को डॉ. गुप्ता किसी काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए थे और शुक्रवार को पहुंचते ही उन्होंने कोतवाली में सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी कोतवाली मासीवाल ने बताया कि सिपाही के खिलाफ धारा 186, 506 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एसआइ पूनम प्रजापति को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top