Uttarakhand News

खुद कूड़े के ढेर में कूदे डीएम मंगेश घिल्डियाल,लोगों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Ad

देहरादून: पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है। उत्तराखण्ड में कई संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़े को आयोजन किया जा रहा है। सभी तरह-तरह के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने के लिए समाज को जागरूक कर रहे हैं। वहीं एक बार फिर रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल सुर्खियों में है।

ADVERTISEMENTS Ad

Image may contain: 1 person, child, shoes, outdoor and nature

डीएम मंगलेश घिल्डियाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो सफाई करते हुए नजर आ रहे है। लोगों का कहना है कि अगर देश हर जिले को  डीएम मंगेश घिल्डियाल जैसा अधिकारी मिल जाए तो सरकार को स्वच्छता में करोड़ो रुपए खर्च करने की जरूर नहीं होगी।

https://www.facebook.com/dio.rudraprayag/videos/307270860058988/

ये पहला मौका नहीं है जब डीएम मंगेश घिल्डियाल ने लोगों के सामने एक मिसाल पैदा की है। वो कई बार कुछ ऐसा करते है जो युवाओं को संदेश देती है कि वो आने वाली पीढ़ी के लिए उदाहरण छोड़े। पिछले साल स्कूल में अध्यापक ना होने पर उन्होंने अपनी पत्नि ऊषा घिल्डियाल को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में पढ़ाने के लिए कहा था जिसके लिए उन्होंने हामी भर थी। वो गांव के निर्धन छात्रों को कोचिंग भी देते है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अपनी ड्यूटी को केवल सरकारी कामकाज तक सीमित नहीं रखा है, उनकी कार्यशैली युवाओं को समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती रही है।

https://www.facebook.com/dio.rudraprayag/videos/307275000058574/

बात स्वच्छता की करें तो हम विदेशों ने अपने देश तुलना करते है। वहां स्वच्छता बनाए रखना सांस लेने जैसा है लेकिन हमें हमारी सरकार बार-बार स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहती है। वहीं हम ये क्यों भूल जाते है कि वातावरण ईश्वर की देन है और इसे स्वच्छ बनाकर दूसरे पीढ़ी को देना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। हम अपने घर को तो साफ रखते है लेकिन उसके बाहर क्या हो रहा है उसे हमे कोई मतलब नहीं रहता है। डीएम मंगेश घिल्डियाल जैसे अधिकारी कोई अनोखा काम नहीं कर रहें, वह केवल वो कर रहे है जो हम जैसे हजारों लोगों ने आजतक नहीं किया है।

 

https://www.facebook.com/khabaruttarakhandwebsite/videos/522939188168180/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top