Nainital-Haldwani News

शुरू हुई शब्दों की लड़ाई, सुमित हृदयेश ने जोगिंदर रौतेला पर साधा निशाना

हल्द्वानी: निकाय चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। नामांकन प्रक्रिया के साथ चुनावी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए है। हल्द्वानी में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने सुमित हृदयेश को अपना उम्मीदवार चुना है। उनकी टक्कर भाजपा के जोगिंदर रौतेला से होगी।

मेयर पद के लिए भाजपा के जोगिंदर रौतेला और कांग्रेस के सुमित हृदयेश आमने सामने

टिकट मिलने के बाद पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार पर निवर्तमान मेयर जोगिंदर रौतेला को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वोट के लिए निकाय विस्तार किया और गांव को भी नगर निगम में ले आए। उन्होंने कहा कि एक तरफ नगर निगम अपने कर्मचारियों को वेतन देने में जूझता नजर आया और दूसरी तरफ लोगों को विकास के सपने दिखाए। जनता स्मार्ट है और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के लिए भी तैयार है।

https://youtu.be/vYLvt9BDo9o

मेयर प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस सभी लोगों के वर्ग को अपने साथ में लेकर चलेगी। हमारी कोशिश रहेगी कि सुविधा ना मिलने तक ग्रामीण इलाकों को टैक्स दूर रखा जाए। विकास का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने मंडी समिति अध्यक्ष रूप में किसानों के हित में किए फैसलों पर बात। उन्होंने कहा कि हमारा विजन केवल विकास पर केंद्रित है ना की सत्ता के लिए छल पर। शहर में कूड़े का निस्तारण सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है जो शहर की पहचान को खराब कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कामों के लिए नगर निगम बनाया गया था उन सभी कामों के लिए जोगिंदर रौतेला एंड टीम नाकाम रही है। विपक्ष हमेशा आरोप लगाती है लेकिन इस बार भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार के आरोप हल्द्वानी नगरनिगम पर लगाए हैं और फिर भी नगरनिगम में भ्रष्टाचार लाने वाले जोगिंदर रौतेला को ही टिकट दिया गया। सुमित हृदयेश मे कहा कि वो जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

 

To Top