Uttarakhand News

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा अातंकी हमले में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल

Ad

हल्द्वानी: देश की रक्षा के लिए एक और जवान ने अपने प्राण निछावर कर दिए। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने रविवार को देर शाम सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया। इस हमले में उत्तराखंड का एक जवान शहीद हो गया। खटीमा के खेलड़िया निवासी चंद्रिका प्रसाद (50) पुत्र बृजनंदन प्रसाद पुलवामा सकती में तैनात थे। उनके शहादत की खबर के सामने आने के बाद शहीद के घर पर कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है सोमवार देर रात तक शहीद का पार्थिव शरीर खटीमा पहुंच सकता है और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। गोलीबारी के बाद घायल चंद्रिका प्रसाद को तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीआरपीएफ में हवलदार के पद में तैनात चंद्रिका प्रसाद अपने पीछे तीन पुत्र और चार पुत्रियां छोड़कर गए है। उनकी तीन बेटियों की शादी नहीं हुई है।  अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया।

पिछले महीने भी आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसमें 55 राष्ट्रीय राइफल्स के 7 जवान घायल हो गए थे। बताते हैं कि चुनाव ड्यूटी के लिए चंद्रिका प्रसाद एक दिन पहले यहां आए थे। जानकारी के अनुसार, यह शिविर राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बनाया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top