Uttarakhand News

काशीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को मारी गोली

Ad

काशीपुर: शहर में एक सनसनीखेज वारदात ने सनसनी फैल गई। ऊधमसिंह नगर में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष व ज्वैलरी व्यापारी दीपक वर्मा को गोली मार दी। मामला तब का जब दीपक दुकान बंद कर घर को जा रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था। बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की है।आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद दीपक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में व्यापारियों को तांता लगा हुआ है।
इस घटना से व्यापारियों में रोष है। वह पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। ताजा जानकारी की मानें तो दीपक की हालात गंभीर बनी हुई है। दीपक को पहले  एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल टिप्स: क्या और कब होती है Orthognathic सर्जरी !

बता दे कि मोहल्ला शिवनगर निवासी 48 वर्षीय दीपक वर्मा पुत्र धर्मवीर वर्मा की कोतवाली मार्ग पर धर्म ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वर्मा वर्तमान में काशीपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष भी हैं। रोजाना की तरह वह गुरुवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में एमपी चौक के पास गुरुद्वारा वाली गली के सामने पीछे से आ रहे हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर तीन फायर झोंक दिए। इस दौरान एक गोली दीपक के पेट में, दूसरी कमर के ऊपर और तीसरी दाहिने बगल से आर-पार हो गई। जिस जगह पर इस घटना को अंदाम दिया गया है वहां पर सीसीटीवी लगे हुए है और कैमरे की फुटेज खंगाली जाती है तो आरोपित पकड़े जा सकते हैं। लेकिन बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था।

होम्यपैथिक इलाज से दूर होगी चर्बी की गांठ, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

ये भी सामने आया है किकरीब तीन माह पहले नेपाल से दीपक वर्मा के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी के लिए फोन आया था। जिसमें उन्हें रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस बारे में दीपक व अन्य व्यापारियों  कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन उसके बाद सुरक्षा प्रदान नहीं की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top