Uttarakhand News

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर अनहोनी,चट्टान खिसकने से मलबे में दबकर कई मजदूरों की मौत

Ad

देहरादून:  रुद्रप्रयाग में दर्दनाक घटना से पूरे राज्य में कोहराम मच गया हैं।  रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा के पास ऑल वेदर रोड के कटिंग के दौरान भूस्खलन हो गया। मलबे के नीचे डबने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलबे में करीब 15 मजदूर दब गए। सात शव बरामद किए जा चुके हैं। पांच को जख्मी हालत में बाहर निकाला गया है। इनमें से तीन की हालत नाजुक है। अभी मलबे में तीन से चार मजदूराें के दबे होने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे श्रमिकों की सही संख्या का अभी तक नहीं चल पाया है। घटनास्थल रुद्रप्रयाग से 22 किलोमीटर दूर हैं। हादसा शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे का है। आपकों बता दें कि जिले में ऑल वेदर रोड की कटिंग का काम चल रह है। इसी दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा के पास एक पहाड़ी का हिस्सा टूट गया और मलबा सड़क पर आ गया।मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबने की आशंका है। इसके अलावा एक जेसीबी मशीन के नदी में गिरने की खबर भी है।

सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मौके से सात शवों को निकाला गया है। हादसे को लेकर शासन सक्रिय हो गया। मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव कार्यालय ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से इस संबंध में जानकारी ली। जिला प्रशासन को बचाव व राहत कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों को ऋषिकेश एम्घ्स लाया जा रहा है।

रुद्रप्रयागह के डीएम मंगेश घिलदियाल के मुताबिक, अभी तक घटनास्थल से सात शव निकाले जा चुके हैं। ये घटना रुद्रप्रयाग के बांसवारा इलाके में हुई है। इस घटना में 5 गंभीर रूप से घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top