Nainital-Haldwani News

ब्रेकिंग हल्द्वानी लाइव: गोरापड़ाव में एक ने खुद को गोली से उड़ाया

Ad

हल्द्वानी: बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव एक बार फिर खबरों में है। पांच दिन पहले पूनम पांडे हत्या कांड के बाद रविवार को मण्डी चौकी क्षेत्र गोरापड़ाव में 55 साल के व्यक्ति ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान चंचल राठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है क  चंचल ने अपनी कनपटी पर बंदूक रखकर खुद को उड़ा दिया और मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

घटना के सामने आने के बाद पास के इलाकों में सनसनी मच गई है। मृतक चंचल राठौर पेशे से खनन व्यवसाई थे।चंचल सिंह राठौर ने अपने घर में ही गोली मारकर आत्महत्या की। आत्महत्या का ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चंचल के पास लाइसेंसी बन्दूक थी और उसी से उसने अपनी आप को गोली मारी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जाँच में जुटी और बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है। चंचल के दो बेटे गोकुल और दीपक उर्फ बंटी है। गोकुल फौज में जम्मू-कश्मीर में तैनात है जबकि छोटा बेटा होटल मैनेजमेंट कर पुणे में जॉब करता है।  बड़ा बेटा गोकुल रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर आया था। घटना के समय बेटा और परिवार के अन्य सदस्य खेती के काम में व्यस्त थे। इसी कारण चंचल घर में रखी लाइसेंसी (सिंगल बैरल) निकालने में सफल हो गए। बताया जा रहा है कि वो काफी दिनों से तनाव में थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top