Uttarakhand News

सपना हुआ साकार, अब पहाड़ों में होगा हवाई सफर, इतना होगा किराया, जानें पूरी खबर

Ad

देहरादूनः नया साल उत्तराखंड के लिए हर क्षेत्र में खुशियां लेकर आ रहा है। वहीं अब राज्य सरकार ने भी अपनी जनता को हवाई सेवा देने का मन बना लिया है, जिसका उदाहरण हमें 4 जनवरी को देखने को मिला, जब सरकार ने 4 जनवरी को पंतनगर से देहरादून की हवाई सेवा शूरू करी ।  इसके बाद आज गुरुवार 17 जनवरी को पिथौरागढ़ से देहरादून की हवाई सेवा ने राज्य की जनता को पहाड़ों से हवाई सेवा का लाभ देने का इंतजाम किया है ।

ADVERTISEMENTS Ad


पिथौरागढ से देहरादून की हवाई सेवा आज गुरुवार शुरू कराई गई जिसका उद्घाटन राज्य के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया । प्रकाश पंत ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चार सवारियों के साथ पिथौरागढ़ स्थित नैनीसैनी हवाई पट्टी के लिए उड़ान भरी । हवाई सेवा का लाभ हर रोज सुबह 9.30 बजे जौलीग्रांट से उड़ान भर कर लिया जायेगा । पिथौरागढ से देहरादून की हवाई सेवा का किराया 1570 रुपये लिया जायेगा । पिथौरागढ से देहरादून जाने पर हवाई से पंतनगर से होते हुए जायेगी । इस हवाई यात्रा से कई घंटो का समय बचेगा । पहले पिथौरागढ से देहरादून की यात्रा मार्ग से करने पर 16 घटें लगते थे और कभी-कभी जाम के कारण 16 घंटो से भी अधिक समय लगता था ।राज्य सरकार उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और चमोली जिले की गौचर हवाई पट्टी का विस्तार करने जा रही है । ये दोनों हवाई पट्टियां सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है । चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर कई बार एयरफोर्स के लडाकू विमान भी उतर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top