Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के देवेंद्र कुंवर का लगा दो साल का बैन, BCCI ने लिया एक्शन

Ad

नैनीताल:  हल्द्वानी के क्रिकेटर देवेंद्र कुंवर पर बीसीसीआइ ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। देवेंद्र ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए विजय हजारे ट्रॉफी के कैंप में जगह बनाई थी। दस्तावेजों की जांच में तथ्य गलत पाए जाने पर उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की टीम इस सत्र में पहली बार बीसीसीआइ के घरेलू टूर्नामेंट में खेल रही हैं। ऐसे में काफी समय से इंतजार कर रहे खिलाड़ी कम उम्र के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहें है, लेकिन बीसीसीआइ की नजरों से नहीं बच पा रहे हैं। हल्द्वानी निवासी देवेंद्र कुंवर ने फर्जी दस्तावेज बनाकर टीम में जगह बनाने का प्रयास किया और वह विजय हजारे कैंप में शामिल भी हो गए थे। बीसीसीआइ को उनके दस्तावेजों में कुछ खामिया नजर आईं तो उसकी गहनता से जांच कराई गई। इसमें उनके दस्तावेजों में उम्र फ्रॉड का मामला सामने आया।  इस पर बीसीसीआइ ने उस पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया। अब दो साल तक देवेंद्र उत्तराखंड और बीसीसीआइ से संबद्ध टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top