Uttarakhand News

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी में भूकंप, घर से बाहर निकले लोग

Ad

उत्तराखंड:पहाड़ में एक बार फिर धरती हिलने की खबर सामने आई है। उत्तरकाशी जिले में मंगलवार सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र हरियाणा का यमुनानगर था।

ADVERTISEMENTS Ad

पवित्र नगरी में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल ने ऊंचा किया मानवता का सिर

सामने आई खबर की मानें तो जिले के बड़कोट क्षेत्र में सुबह करीब 6.23 बजे भूकंप के झटके लोगों द्वारा महसूस किए गए। इसके बाद डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग की मानें तो लोगों ने ऐसा महसूस किया लेकिन अभी तक यह दर्ज नहीं किया गया है।

वीडियो: तिरंगे में लिपटकर देवभूमि पहुंचा शहीद बेटा सूरज, बेटे को खोने का दुख सहन नहीं कर पाई मां

आइएमडी के अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई है। इसका केंद्र हरियाणा के यमुननगर में था, यह हिस्सा उत्तराखंड की सीमा से सटा हुआ है। इसलिए हो सकता है कि यहां भी इसका असर हुआ हो। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जिले में भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि व पशुहानि की अभी कोई सूचना नहीं है।

बरात के खाने ने ली एक और जान, हल्द्वानी में महिला ने तोड़ा दम

रिसर्च में हुआ खुलासा, नशा कम करता है बच्चों का IQ, तुरंत ले मनोचिकित्सक की सलाह

ऑल इंडिया में हल्द्वानी के हर्षित की फिरकी में फंसी दिल्ली टीम,HCA ने 8 विकेट से जीता मैच

क्रिकेट के मैदान से आई खुशखबरी, सीके नायडू में हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने जड़ा शतक

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top