Nainital-Haldwani News

हीरानगर हत्याकांड खुलासा: प्रोपर्टी विवाद के चलते हुई मनोज की हत्या, बुआ का बेटा कातिल

Ad

हल्द्वानी: शहर की पॉश कॉलोनी हीरानगर में रविवार की रात चाय विक्रेता मनोज कुमार (23) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या  ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी थी। पुलिस ने मामला का खुलासा कर दिया है। पत्रकारों को खुलासे के वक्त नैनीताल एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि हत्या प्रोपर्टी के विवाद को लेकर की गई थी l हत्या से पहले जमकर शराब हुई थी ओर जिसमे आशीष ने मनोज कश्यप की सुतली से गला घोटकर हत्या कर दी l अभियुक्त के पास से मनोज का बटुबा ओर अधार कार्ड ओर 2950 रुपया बरामद हुआ है l

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बरेली निवासी पांच भाई नरेश कश्यप, उमेश कश्यप, दिनेश कश्यप, आकाश कश्यप और मनोज कश्यप हल्द्वानी के हीरानगर में अपना मकान लेकर रह रहे हैं। नल बाजार में इनकी चाय की दुकान है, जिसका काम चार भाई देखते हैं। जबकि मनोज घर पर ही रहता था। भाई उमेश की तहरीर पर पुलिस ने फुफेरे भाई आशीष कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उसी खोज शुरू कर दी थी। मनोज के भाई नरेश ने बताया कि बरेली की संपत्ति को लेकर उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। उनके अनुसार रविवार को आशीष उनके घर पर क्यों आया था, इसकी कोई जानकारी नहीं थी। मनोज के बेहतर भविष्य के लिए उसे बीटेक करवाया था। इन दिनों वह नौकरी की तलाश में था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top