Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

Ad

हल्द्वानी: गोरापड़ाव क्षेत्र में चौराहे के पास एक घर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह सामने आई इस घटना ने शहर में एक बार फिर सनसनी मचा दी है। मृतका की पहचान पूनम पांडे (45साल) पत्नी लक्ष्मी दत्त पांडे के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

फाइल फोटो – पूनम पांडे

हरिपुर पूर्णचंद निवासी लक्ष्मी दत्त पांडे की पत्नी पूनम और बेटी आर्शी को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। इस हादसे में पूनम की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनकी बेटी आर्शी पांडे गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के सामने आने ही क्षेत्र में हड़कंप में मच गया। घटना स्थल पर पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है और सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। वहीं बदमाश घर की अलमारी में रखें कीमती समान लूटकर ले गए।

बेटी के साथ पूनम पांडे (फाइल फोटो)

घर से दो नाली बंदूक और स्कूटी भी गायब है। मूसलाधार बारिश का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या के कारणों सामने नहीं आ पाए है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक घायल आर्शी को नैनीताल रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। आईजी पूरन सिंह रौतेला और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने हॉस्पिटल पहुंचकर डॉक्टरों से आर्शिया की हालत के बारे में जानकारी ली।

मां के साथ हॉस्पिटल में थे मृतका के पति-नीचे स्लाइड में पढ़ें

ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top