Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड : दूल्हे की डिमांड सुन दुल्हन के पिता को आया हार्ट अटैक, मौत !

Ad

Khataima News | Dowry Dispute | Wedding Clash | Uttarakhand Crime News | Marriage Hall Incident : खटीमा में एक शादी समारोह उस समय तनाव और हिंसा में बदल गया जब निकाह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह घटना वार्ड नंबर-7 इस्लामनगर स्थित एक मैरिज हॉल की है, जहां बरेली से बारात आई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा…लेकिन निकाह के समय मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्ष द्वारा पहले भी लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। पहले स्कूटी, फिर महंगी बाइक और नकद राशि की मांग की गई थी। वहीं निकाह के दौरान मेहर की रकम को लेकर भी सहमति नहीं बन पाई…जिससे विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान तनाव में आए दुल्हन के पिता की हालत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनकी मौत की खबर फैलते ही माहौल बिगड़ गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।
गुस्साई भीड़ ने दूल्हे और कुछ बारातियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट भी की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई बारातियों ने जान बचाने के लिए छत से कूदकर भागने की कोशिश की…जिससे कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने महिलाओं और बच्चों समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें चलती रहीं।

इस दौरान पुलिस ने कहा कि यदि दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता है तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top