Dehradun News

उत्तराखंड: आज इन इलाकों में झमाझम बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

rain
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दी है…वहीं इससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण जगह-जगह संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मलबा और पहाड़ों से गिरे पत्थर सड़कों पर खतरा बनकर खड़े हैं। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से कट गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग देहरादून ने आज फिर से येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं टिहरी और देहरादून में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

बारिश के साथ-साथ हवाओं की रफ्तार भी चिंता का कारण बन सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी देहरादून में आज दिन भर बादल छाए रहने, और दोपहर से शाम के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के छोटे-छोटे दौर भी आ सकते हैं। हवाएं 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाते समय मौसम की जानकारी जरूर लें। लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top