Uttarakhand News

पाकिस्तान में बिगड़ा मौसम तो उत्तराखंड में भी जारी हो गया भारी बारिश का अलर्ट

पाकिस्तान में बिगड़ा मौसम तो उत्तराखंड में भी जारी हो गया भारी बारिश का अलर्ट
Ad

देहरादून: मॉनसून ने प्रदेश से पूरी तरह से विदा ले ली है। मौसम के तेवर शुष्क नजर भी आ रहे हैं। लेकिन इनमें भारी बदलाव की संभावना है। आप जानकर चौंक जाएंगे कि पाकिस्तान में मौसम बदलने के कारण उत्तराखंड में अलर्ट जारी हो गया है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तराखंड में मानसून का सीजन इस बार 13 दिन अधिक सक्रिय रहा। मौसम विभाग की मानें तो 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होनी थी। लेकिन पाकिस्तान और पंजाब के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हालात कुछ बदल गए हैं। अब उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि रविवार को प्रदेशभर में मौसम बदल सकता है। ओलावृष्टि और हल्के हिमपात के भी आसार बन रहे हैं। जिसके बाद ठंड में भी इजाफा होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड समेत आसपास के हिमालयी क्षेत्र से टकरा जाएगा।

इसी कारण से रविवार और सोमवार को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मैदानों में अंधड़ और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार तक चोटियों में हल्के हिमपात की भी आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को ख्याल रखने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top