Tehri News

उत्तराखंड : 11000 वोल्ट की लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट ने बचाईं 7 जिंदगियां

Ad

Tehri Garhwal Helicopter Incident : Uttarakhand Helicopter News : High Tension Line Accident : Emergency Landing : Badrinath Helicopter Service : Tehri News : उत्तराखंड के टिहरी जिले के चम्बा-आराकोट क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। Trans Bharat Aviation का एक हेलीकॉप्टर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया…जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में बिजली का तार फंसने से वह हवा में असंतुलित होकर हिचकोले खाने लगा।

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर Badrinath Dham से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा था। इसी दौरान चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तार फंसते ही हेलीकॉप्टर कुछ देर तक अनियंत्रित नजर आया और यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि महिला पायलट ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को संभाले रखा। पायलट ने बिजली के तार फंसे होने के बावजूद हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खुले खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

घटना में हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया…लेकिन राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री और पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सूचना मिलते ही Tehri Garhwal Police प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

घटना के बाद यात्रियों ने महिला पायलट की बहादुरी और त्वरित फैसले की जमकर सराहना की। यात्रियों का कहना है कि पायलट की समझदारी और हिम्मत की वजह से सभी की जान बच सकी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top