Uttarakhand News

देवभूमि के जवान का कश्मीर में निधन, 20 दिन पहले ही खत्म हुई थी छुट्टियां

Ad

कोटद्वार: जम्मू-कश्मीर के तंगधार से बुरी खबर सामने आई है। तंगधार सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात कोटद्वार के एक जवान का गश्त के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। बता दें कि कोटद्वार शिवपुर निवासी सूबेदार जीतेंद्र जुयाल 17 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गश्त के दौरान जब सूबेदार जीतेंद्र जुयाल चौकी पहुंचकर वाहन से नीचे उतरते तो जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बारामूला लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सूबेदार जीतेंद्र जुयाल बीस दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। बता दें कि वे अपनी पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र को पीछे छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top