Dehradun News

चीन सीमा पर तैनात उत्तराखंड के जवान का दो हफ्ते से नहीं लगा पता, घर पर इंतजार कर रहे पत्नी-बच्चे

Ad

देहरादून: प्रदेश के युवा देश की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों और अपने परिवार के मोह में भी नहीं फंसते। लेकिन जब कभी भी किसी जवान की शहादत या कोई अनहोनी की खबर आती है तो दिल को धक्का जरूर लगता है। अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर तैनात देहरादून के जवान प्रकाश सिंह राणा का 12 दिन से कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। उनका परिवार बेहद परेशान है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रकाश सिंह राणा पिछले 12 दिनों से लापता है वह मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं लापता होने की जानकारी उनके परिवार वालों को मिल गई है जवान का परिवार देहरादून में सैनिक कॉलोनी अंबीवाला में रहता है। गौरतलब है कि सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात प्रकाश सिंह वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा पर थे।

जानकारी के अनुसार 29 मई को प्रकाश सिंह की बटालियन के सूबेदार मेजर ने उनके लापता होने की जानकारी घरवालों को दी थी। तभी से उनकी पत्नी ममता, 10 साल का बेटा अनुज और सात साल की बेटी अनामिका चिंतित हैं। कई लोग उनका हाल जानने घर पहुंच रहे हैं। मगर परिवारजन प्रकाश सिंह के इंतजार में बैठे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top