Jobs

उत्तराखंड पुलिस के 327 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

Ad

Uttarakhand Police Vacancies: उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड पुलिस के 327 नए पदों पर भर्ती को मिली स्वीकृति। इन पदों पर होने जा रही हैं भर्तियां।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकारी नौकरी की तलाश में रोजाना कड़ा अभ्यास करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। अपने परिवार के साथ समाज की उन्नति का युवाओं को एक और अवसर मिल रहा है। उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में जल्द ही 327 पदों पर भर्ती होने जा रही है। उत्तराखंड राज्य में पुलिस बल को मज़बूती प्रदान करेगा यह निर्णय। पिछले दिनों धामी सरकार द्वारा बुलाई गई कैबिनेट बैठक में 327 पदों पर पुलिस भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।

इस निर्णय के अंतर्गत 6 नए थानों एवं 21 चौकियों के लिए भर्ती की जाएगी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार प्रति थाने 16 पदों एवं प्रति चौकी 11 पदों का सृजन किया जाएगा। उत्तराखंड की बढ़ती जनसंख्या के लिए और समय-समय पर होने वाले भव्य कार्यक्रमों में पुलिस बल की आवश्यकता होती है। जिसके लिए सरकार ने नए थानों एवं चौकियों की भी व्यवस्था की है। और अभी भी थानों-चौकियों का निर्माण लगातार विकसित हो रहे क्षेत्रों में धामी सरकार के नेतृत्व में किया जा रहा है। शासन-प्रशासन के बीच अच्छे ताल-मेल से यह अभियान तेज़ी से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ता नज़र आ रहा है।

युवाओं और उत्तराखंड के भविष्य के ध्यान में रखते हुए यह निर्णय महत्वपूर्ण हो जाता है। और नए थानों और चौकियों के निर्माण से विकसित हो रहे गांवों-कस्बों में व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी सुरक्षा का एहसास मिलता है। चौकियों के निर्माण की खबर पर प्रकाश डाला जाए तो चम्पावत जिले के पाटी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 01 नवीन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी देवीधूरा में भी बनाई जाएगी। जिसके लिए 11 पदों पर तैनाती करने का फैसला धामी सरकार द्वारा लिया गया है। बीते वर्ष अंकिता हत्याकांड के बाद इस वर्ष कैबिनेट ने राजस्व पुलिस क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को सौंपने का बड़ा निर्णय लिया है।

भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी नव निर्मित थानों को आम जनता की सेवा के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे बेरोजगार लेकिन योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। और आम जनता को सुरक्षा और अपने क्षेत्र की अच्छी देखरेख का लाभ भी होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top