Jobs

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी आई,समूह ग के इन पदों पर आवेदन शुरू

Ad

देहरादून: राज्य में सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं हेतु बड़ा अपडेट सामने आया है। भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई उद्योग निदेशालय द्वारा समूह ग के पदों के लिए सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। यह भर्ती खान निरीक्षक, मानचित्रकार सर्वेक्षक, प्राविधिक सहायक तथा सहायक भू विज्ञान और पुस्तकालय अध्यक्ष के 26 रिक्त पदों पर आई है। इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन 11 सिंतबर 2021 से शुरू हो गए हैं। वहीं एक अक्टूबर 2021 आवेदन करने की आखिरी तारीख हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

विज्ञप्ति में बताया गया है कि परीक्षा शुल्क भी एक अक्टूबर तक जमा किया जाना है। समूह ग की भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी www.ukpse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा भर्ती से संबंधित समस्त डिटेल प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ समस्त अभिलेखों की स्व हस्ताक्षरित छाया प्रति आयोग कार्यालय में 18 अक्टूबर तक पहुंचना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top