CM Corner

उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को छुट्टी, CM धामी ने जारी कराया आदेश

Ad

Uttarakhand | CM Dhami | Karwa Chauth Holiday : उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों के लिए करवा चौथ के अवसर पर राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार को महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, धार्मिक आस्था और परंपराओं का सम्मान करती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक त्योहारों से जुड़ी भावनाओं को भी मजबूती मिले। करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top