Nainital-Haldwani News

गौलापार वेंडी ग्राउंड में हुआ उत्तराखंड खो-खो टीम के लिए ट्रायल

Ad

हल्द्वानी: उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन के महासचिव रजत शर्मा द्वारा बताया गया कि 41 जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप जो कि बांसबेरिया हुगली पश्चिम बंगाल में 26 से 30 दिसंबर 2022 तक होने जा रही है जिसमें उत्तराखंड के बालक एवं बालिका टीम भी प्रतिभाग करेंगी प्रतिभाग करने से पूर्व टीम का चयन ट्रायल आज दिनांक 18 दिसंबर 2022 को वेंडी स्पोर्ट्स ग्राउंड गौलापर हल्द्वानी में हुआ ट्रायल में उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों से 100 बालक एवं 50 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

चयनकर्ता के रूप में राजेश बिष्ट, कंचन रावत, अजय बचखेती , मानस बचखेती , व चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में विकल बवाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भुटियानी, शिवराज सिंह बिष्ट, विकल बवाड़ी, मनोज अग्रवाल, कामाक्षी कांडपाल,सौरभ सनवाल, विवेक आर्य, नकुल कुमटिया, सूरज, अंजू ,डॉली, रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top