Uttarakhand News

उत्तराखंड में तीन दिन दुकानों को खोलने की परमिशन, फिर 22 जून से शुरू होगा अनलॉक

उत्तराखंड में तीन दिन दुकानों को खोलने की परमिशन, फिर 22 से शुरू होगा अनलॉक
Ad

देहरादून: संक्रमण के लगातार कम होते मामलों को देखते हुए सरकार ने धीरे धीरे ढील देना शुरू किया है। हालांकि एक दम से सब कुछ शुरू करने के पक्ष में सरकार कतई नहीं है। 22 जून तक कर्फ्यू जरूर बढ़ाया गया है मगर उसके साथ यह भी निर्णय लिया है कि इसके बाद से ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बारे में सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी दी है। दुकानों के खुलने के दिनों समेत अन्य बातें भी सामने आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सरकार ने 22 जून तक कोविड कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि फिलहाल 22 जून तक कोविड-19 कर्फ्यू राज्य में लगा रहेगा लेकिन इस दौरान कई रियायत दी गई है। इस बार 16, 18 और 21 जून को बाजार खुलेंगे और मिठाई की दुकानें पूरे हफ्ते में 5 दिन खुलेंगी। साथ ही शहरी क्षेत्रों में ऑटो विक्रम के संचालन को अनुमति दी गई है।

सबसे बेहतर बात यह सामने आई है कि 22 जून से अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू जो जाएगी। ऐसे निर्णय सरकार ने ले लिया है। लिहाजा अब जब धीरे धीरे सभी प्रदेश खुल रहे हैं, साथ ही केस भी कम हो रहे हैं तो भलाई इसी में है कि धीरे धीरे आम जनों की जिदंगी पटरी पर आ जाए। कोरोना काल में लोगों को बहुत नुकसान झेलना पड़ा हैं। अब हर कोई कर्फ्यू के पूर्ण रूप से खत्म होने का इंतजार कर रहा है।

मुख्य बिंदु

1. 16, 18 व 21 जून को खुलेंगे बाजार

2. मिठाई की दुकानें हफ्ते में पांच दिन खुलेंगी

3. शहरी क्षेत्रों में आटो, विक्रम के संचालन को दी गई अनुमति

4. राजस्व न्यायालय खुलेंगे, मगर एक दिन में सुने जाएंगे अधिकतम 20 मामले

5. विवाह समारोह और अंत्येष्टि में अब शामिल हो सकेंगे 50 लोग

6. ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार खोलने के संबंध में निर्णय लेने को डीएम अधिकृत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top