Uttarakhand News

उत्तराखंड: पिछले दो दिनों में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को दी मात

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 7127 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात ये है कि 5748 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस को हराने वाले लोगों की संख्या उत्तराखंड में 12753 हुई है। राज्य में एक्टिव केस 78304 हैं जबकि कुल संक्रमित मामलों की संख्या 271810 है। 184207 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

गुरुवार को अल्मोड़ा में 210 बागेश्वर में 71 चमोली में 297 चंपावत में 177 देहरादून में 2094 हरिद्वार में 1354 नैनीताल में 587 पौड़ी गढ़वाल में 361 पिथौरागढ़ में 156 रुद्रप्रयाग में 304 टिहरी गढ़वाल में 508, ऊधम सिंह नगर में 691 और उत्तरकाशी में 317 मामले आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top