Uttarakhand News

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट, मॉनसून की एंट्री को लेकर भी अपडेट

Ad

Uttarakhand: Weather: Report: उत्तराखंड में हीट वेव ने लोगों को परेशान कर दिया है। मैदानी इलाकों में लोग अपने घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। बाजार में दोपहर के वक्त सन्नाता पसरा हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है, हालांकि मैदानी इलाकों में राहत के आसार कम हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 12 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना भी है। वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में दोपहर को तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है जिससे झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

25 जून बाद होगी मॉनसून की एंट्री

दक्षिण-पश्चिमी मानसून की मुंबई में झमाझम बारिश के साथ एंट्री हो गई है। उत्तराखंड में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। बात देश के विभिन्न जगहों की करें तो मॉनसून 20 और 25 जून को गुजरात, 30 जून और पांच जुलाई को राजस्थान पहुंच सकता है। इसके अलावा, 15 जून को एमपी के कुछ इलाकों में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 20 जून को बाकी इलाकों में पहुंचेगा। यूपी की बात करें तो यहां मॉनसून 15 से 20 जून के बीच पहुंचता है। इस बार 18-20 जून में इसके वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए यूपी में दस्तक देने की संभावना है। दिल्ली में 27 जून को मॉनसून पहुंच सकता है। इसके बाद झमाझम बारिश होगी। उत्तराखंड में मानसून की झमाझम बारिश के साथ चंपावत जिले से एंट्री हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top