Uttarakhand News

नैनीताल में इंसानियत हुई शर्मसार , ताऊ ने 12 साल की मासूम भतीजी से किया दुष्कर्म

Ad

नैनीतालः उत्तराखंड में छोटे बच्चों से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिस के चलते कई मां-बाप सचेत भी हो रहे है, पर जब रिश्ते ही बच्चों के दुश्मन बन जाये तो कोई क्या कर सकता है? वहीं नैनीताल जिले की मल्लीताल कोतवाली की एक घटना सामने आई है । जहाँ केवल 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें बच्ची के ताऊ की दरिंदगी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

12 वर्षीय बच्ची के पिता अपना घर चलाने के लिए एक छोटा सा फड़ लगाते है, जिससे उनका गुजर बसर होता है। बच्ची के माता-पिता बरेली में आंवला गांव के रहने वाले है। ढाई महीने पहले बच्ची और उसकी माँ आपने गांव गऐ थे। जहाँ इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। दरअसल शनिवार को बच्ची के पेट में दर्द हुआ जिसके बाद बच्ची और उसकी माँ बीडी पांडे हास्पिटल आऐ । जहाँ जाँच के बाद डॅाक्टर भी सहम गई ।

जाँच में पता चला की बच्ची ढाई माह से गर्भवती है। खबर सुनने के बाद बच्ची की माँ के पैरों से जमीन खिसक गई। जिसके बाद बच्ची की माँ ने तुरंत गर्वपात कराने की बात कही पर डॅाक्टर ने बिना पुलिस को मामले की जानकारी दिये गर्वपात करने से इंकार कर दिया । इसके बाद बच्ची की माँ ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज करी ।

कोतवाल विपिन पंत ने बताया कि आरोपित ताऊ महेंद्र चंद्रा पुत्र डालचंद्र निवासी आंवला बरेली के खिलाफ धारा-376 व पॅाक्सो अधिनियत के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । जांच एसआई आशा बिष्ट को सौंपी गई है। एसआई ने कहा कि जल्द आरोपित ताऊ को गिरफ्तार किया जायेगा। वहीं डॅाक्टरों वे बताया कि गर्भपात के बाद बच्ची का हालत में सुधार है और सोमवार तक बच्ची को घर भेज दिया जायेगा। इस मामले ने पास के क्षेत्र में सनसनी मचा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top