CM Corner

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर ओपन मैराथन का आयोजन किया गया।

Ad

नैनीताल– नगर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रविवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश रजवार  के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आशु उपाध्याय के नेतृत्व में ओपन मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मंत्री हरीश भट्ट व अम्बा आर्या उपस्थित रहे।

 इस दौरान मैराथन में पुरुष वर्ग में डीएसबी के अनुराग प्रथम, सैनिक स्कूल के कमल द्वितीय, सनवाल स्कूल के सक्षम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में शिशु मंदिर की ज्योति फर्त्याल प्रथम, जीजीआईसी की बीना बसेड़ा द्वितीय, जीजीआईसी की दीपा आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम आने वाले प्रतिभागी को  1500 रुपए व ट्रॉफी, द्वितीय को 1000 और टॉफी वहीं दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 500 रुपए व ट्रॉफी पुरुस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

 कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, महामंत्री पारस मेहरा उपाध्यक्ष फैजान उपाध्यक्ष दिव्यांशु जोशी, अरविंद सिंह पडियार, भोपाल बिष्ट, सभासद सागर आर्या, भगवत रावत, गजाला कमाल , मोहन नेगी, मनोज जोशी, सरस्वती खेतवाल, अरुण कुमार, विनीत पांडे,  सुरेंदर, दीपक, आयुष भंडारी गौरव पटवाल, निखिल रावत ,विश्वकेतु, दीपिका भीनमाल, रीना मेहरा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top