Nainital-Haldwani News

फिल्म अभिनेत्री का खोया बैग,नैनीताल के नीरज जोशी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Ad

भवाली:  दुनिया कितनी क्यों ना बदल जाए लेकिन ईमानदारी हर रूप में उसे बार-बार अपना परिचय देती है। ये ईमानदारी ही तो है जिसने इंसानियत का ईमान बचाया हुआ है। ईमानदारी की बात हो और देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम सामने ना आए ऐसा हो नहीं सकता है। ईमानदारी और उत्तराखण्ड का रिश्ता उसके लोगों ने मजबूत कराया है। एक बार फिर पहाड़ के युवा ने अपनी ईमानदारी से पूरे देवभूमि का सिर फर्क से ऊंचा कर दिया ।नैनीताल जिला भवाली के रहने वाले नीरज जोशी ने अपनी ईमानदारी से एक अभिनेत्री के सामने पहाड़ियों की ईमानदारी का परिचय दिया। कुछ दिन पहले  भवाली में शूटिंग करने पहुंची अभिनेत्री अंतरा राय चौधरी मूल निवासी सामान्या पारा महेश थला साउथ का बैग कही खो गया था, जिसमें उनका लेपटॉप था।

ADVERTISEMENTS Ad

बैग में एक लैपटॉप और गोवाहाटी से कोलकत्ता की एयर टिकट थी। शाम को ट्यूशन जाते समय फरशोली निवासी अनुराग जोशी की नजर बैग पर पड़ी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल अपने बड़े भाई नीरज जोशी को दी। जिसके बाद नीरज ने फेसबुक व व्हाट्सअप के माध्यम से इस खबर को पोस्ट किया। इस पोस्ट के माध्यम से सभी समाजिक कार्यकर्ताओ ने बैग के स्वामी को खोजने का प्रयास किया।

बृहस्पतिवार को भवाली के एक होटल स्वामी ने पोस्ट देखी तो उन्होंने कुछ रोज पूर्व उनके होटल में रह रही ऐक्टर अंतरा रॉय का लैपटॉप खो जाने के बारे में बताया। जिस पर नीरज जोशी ने सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश नेगी बॉबी आर्या के साथ मिलकर बैग व लैपटॉप अंतरा को सौप दिया। वही अंतरा ने बैग लौटाने पर नीरज का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि लैपटॉप में उनके सभी प्रोग्राम व काफी डेटा रखा हुआ था।

जिसके खो जाने से वह बहुत परेशान हो गई थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ो में आज भी अच्छे लोग है। जो सबकी मदद करते है। आज तक सिर्फ सुना था पहाड़ो में अच्छे लोग रहते है आज देख भी लिया। कहा कि जितनी सुंदर यहां की प्राकर्तिक सुंदरता है। उतना ही सुंदर लोगो का दिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top