Dehradun News

उत्तराखंड: साइबर ठगों का नया तरीका, वित्त मंत्री का वीडियो दिखाकर PWD अफसर को लगाया चूना

CyberFraud
Ad

CyberCrime : OnlineFraud : DehradunNews : DigitalScam : UttarakhandPolice : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस बार साइबर ठगों ने फेसबुक पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का निवेश से जुड़ा फर्जी वीडियो दिखाकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक रिटायर्ड अधिकारी से करीब 30 लाख रुपये ठग लिए।

पीड़ित दर्शन लाल सिंह, निवासी नेहरू कॉलोनी, देहरादून ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर दिखाए गए वीडियो में निवेश का आकर्षक दावा किया जा रहा था…जिस पर भरोसा करके उन्होंने एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश शुरू किया।

जानकारी के अनुसार ठगों ने पहले उन्हें एक ऐप डाउनलोड कराया और फिर “ग्लोबल ट्रेडिंग” नाम की वेबसाइट पर अकाउंट खुलवाया। शुरुआत में 200 डॉलर जमा कराए गए…और बाद में अधिक लाभ का लालच देकर लगातार रकम जमा करवाई जाती रही।

पीड़ित के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। तब तक वह लगभग 11,700 डॉलर (करीब 11 लाख रुपये) निवेश कर चुके थे। इसके बाद खाते को अनफ्रीज कराने के नाम पर और पैसे मांगे गए…और धीरे-धीरे कुल रकम करीब 30 लाख रुपये तक पहुंच गई।

रिटायर्ड अधिकारी ने कहा कि उन्होंने यह रकम गूगल पे, डेबिट कार्ड और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से ट्रांसफर की। जब उन्होंने पैसा वापस निकालने की कोशिश की…तो उनसे और रकम जमा करने का दबाव बनाया जाने लगा…जिससे उन्हें ठगी का शक हुआ।

इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जिन बैंक खातों में पैसा गया है…उनकी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि साइबर ठग सोशल मीडिया और फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को लालच देकर ठगी कर रहे हैं…इसलिए किसी भी अनजान निवेश स्कीम पर भरोसा न करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top