Uttarakhand News

अमित शाह बोले राज्य सरकार ने लगाई घोटालों पर लगाम , चार पीढ़ी से कांग्रेस हटा रही गरीबी !

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में सरगर्मी तेज हो गई है। उत्तराखंड में चुनाव पहले चरण में 11 अप्रैल को होने है। इस लिहाज से उत्तराखंड में नेताओं की सक्रियता भी तेज होती दिख रही है। यही कारण रहा कि 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर में जनसभा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा, जिसके बाद आज 4 अप्रैल को देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आयोजित चुनाव रैली को सम्भोधित किया। देहरादून के रामलीला मैदान में यह चुनावी कार्यक्रम किया गया ।शाह ने अपनी सभा में कई बार कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथो लिया साथ ही कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी जमकर हमला बोला शाह ने कहा कि देश को सिर्फ मोदी सरकार ही सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने उमर अब्दुल्ला के दो प्रधानमंत्री के बयान पर कहा कि देश के टुकड़े करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए और इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने राज्य सरकार की प्रशंसा करते हुये कहा कि एनएच घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग के उद्योग पर त्रिवेंद्र सरकार ने ताला लगाया है। सिंचाई परियोजना को आगे बढ़ाया। भाजपा अध्यक्ष शाह ने उत्तराखंड को वीरों की भूमि बताते हुये कहा कि यहां का जवान देश की रक्षा करता है। पिछले 55 साल से कांग्रेस पार्टी ‘वन रेंक वन पेंशन’ की मांग पूरी नहीं कर पाई।शाह ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि चार पीढ़ी से कांग्रेस सरकार रही, नेहरू जी कहते थे गरीबी हटाओ, इंदिरा जी कहती थी गरीबी हटाओ, अब राहुल बाबा बोल रहे हैं गरीबी हटाओ, लेकिन किसी ने गरीबी नहीं हटायी। मोदी ने पांच साल के शासनकाल में गरीबों में आमूलचूल परिवर्तन ले आये। उन्होंने अगडे समाज को डिमांड पर 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इस तरह से इस समाज के साथ न्याय करने का काम किया गया।  उन्होंने कहा कि केंद्र ने 40 लाख के टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी से मुक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top