Uttarkashi News

उत्तराखंड में अब भी नहीं थमा भूकंप का सिलसिला, जिले में एक बार फिर कांपी धरती

Ad

देहरादून: गुरुवार की सुबह एक बार फिर उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर धरती भूकंप के तेज झटकों से डोल उठी। दरअसल, उत्तरकाशी में झटके महसूस किए गए है। मिली जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 रही है। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि, भूकंप के तेज झटके से लोग काफी सहम गए हैं और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर भूकंप अक्सर आता रहता है। पिछले 1 साल की बात करें तो उत्तरकाशी जिले में लोगों ने कई बार भूकंप के झटके महसूस किए हैं। उत्तराखंड के पहाड़ इस दृष्टि से काफी संवेदनशील भी माने जाते रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top